Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Encounter : भारतीय सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को किया ढेर,कल 5 जवान..

Encounter : भारतीय सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को किया ढेर,कल 5 जवान..

National News Update, Jammu Kashmir, Baramulla, 1 Terrorist Killed : जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शनिवार को भी जारी है। जवानों का सर्च अभियान सघनता से चल रहा है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। ये मुठभेड़ बारामूला के करहामा कुंजार एरिया में हुई। पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर मौजूद हैं। ये जानकारी कश्मीर जोन पुलिस के हवाले से सामने आई है। इसके अलावा राजौरी में भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है और आतंकियों के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाई जा रही है।

राजौरी में 5 जवान हुए थे शहीद

बता दें कि इससे पहले राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी  पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट यानी PAFF ने ली थी। इस मुठभेड़ में एक अफसर समेत 4 अन्य जवान जख्मी थे। दरअसल मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने एक विस्फोटक दागा था, जिसकी चपेट में आकर 2 जवान शहीद हो गए और एक अफसर सहित चार घायल हो गए। बाद में तीन जवानों ने इलाज के वक्त दम तोड़ दिया।

Share this:

Latest Updates