Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : इस तरह अचानक  पुलिसकर्मियों को रौंदती चली गई पिकअप वैन, 2 की गई जान और…

Severe Accident : इस तरह अचानक  पुलिसकर्मियों को रौंदती चली गई पिकअप वैन, 2 की गई जान और…

Bihar Update News, Jamui, Pickup Van Crushed 7 Police Personnel : बिहार में शुक्रवार की देर रात जमुई-चकाई मुख्य मार्ग पर गश्ती कर रहे SI समेत सात पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार पिकअप वैन रौंदती चली गई। इस दौरान दो जवान कालेश्वर यादव, अरविंद सिंह की जान चली गई। पिकअप सवार सात लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल और निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना की जानकारी के बाद चकाई थाना अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद पूरे मामले की छानबीन में जुट गए। शनिवार को पुलिस पदाधिकारी भी सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।  इसके साथ ही घायलों का भी हाल-चाल जान रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही।

घायलों को कराया गया भर्ती

हादसे में घायल पुलिसकर्मियों की पहचान एसआई एस. एन. सिंह, होमगार्ड जवान काशी मंडल, दिनेश यादव, वकील यादव, चालक कुंदन कुमार के रूप में हुई है। पिकअप सवार घायलों की पहचान नितेश कुमार, सौरभ कुमार, गुड्डू कुमार, राजेश राय, पिंटू राय, बहादुर राय सहित एक अन्य के रूप में हुई है। फिलहाल सभी घायलों को सदर अस्पताल और निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। दो लोगों को देवघर रेफर कर दिया गया है।

कई टुकड़ों में बंट गया राइफल

एक घायल जवान ने बताया कि सभी देर रात जमुई-चकाई मुख्य मार्ग पर गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डीजे लदे पिकअप ने पुलिस वालों को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस जवानों के हाथों में मौजूद तीन पुलिस राइफल कई टुकड़ों में बंट गए। बताया जा रहा है कि पिकअप डीजे लोड कर बारात से वापस लौट रहा था।

Share this:

Latest Updates