Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood News : जल्द ही राघव चड्डा की हो जाएंगी सिने तारिका परिणीति, जानिए कब होगी शादी

Bollywood News : जल्द ही राघव चड्डा की हो जाएंगी सिने तारिका परिणीति, जानिए कब होगी शादी

Bollywood update : सिने तारिका दीपका पादुकोण व आलिया भट्ट के बाद अब परिणीति चोपड़ा भी शादी के बंधन में बनने जा रही है। अटकलों के बीच फिलहाल जल्द ही उनकी सगाई की चर्चा है। चर्चा चर्चा है कि आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ इसी महीने की 13 मई को नई दिल्ली में सगाई समारोह का आयोजन होगा। हालांकि राघव चड्ढा ने अपने इस रिलेशनशिप को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है।

सांसद संजीव अरोड़ा के पोस्ट ने लगाई रिश्ते पर मुहर

दरअसल, आम आदमी पार्टी के ही एक अन्य सांसद संजीव अरोड़ा ने पिछले दिनों अपने ट्विटर पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने परिणीति और राघव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि मैं आप दोनों को बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं कि दोनों का साथ प्यार और आनंद से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। सांसद संजीव के इस पोस्ट ने बहरहाल इस रिश्ते पर अपनी मुहर लगा दी है।

मुंबई में एक साथ देखे जाने के बाद और गर्म हुई चर्चा

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बीच जारी रिलेशनशिप तब और परवान चढ़ी जब दोनों मुंबई में लंच डेट पर एक साथ देखे गए। इधर, पिछले महीने जब प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म सिटाडेल के प्रमोशन के लिए भारत आई थी, तब भी यह अनुमान लगाया जा रहा था कि परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई उसी दौरान हो जाएगी, लेकिन तब ऐसा नहीं हुआ था। इससे पहले 10 अप्रैल को ही दोनों की सगाई की चर्चा थी, लेकिन यह तिथि अब 13 मई पहुंच गई है।

Share this:

Latest Updates