Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Murder : कार के भीतर बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, अपराधी तत्काल…

Murder : कार के भीतर बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, अपराधी तत्काल…

Gujarat Update News, Vapi, BJP Leader Shot Dead : सोमवार को गुजरात से अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वापी जिले के राता तालुका में गोली मारकर भाजपा उपाध्यक्ष शैलेश पटेल की हत्या कर दी गई। वह पत्नी के साथ शिव मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान एक बाइक पर आए अज्ञात तीन युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। शैलेष को तीन गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्राथमिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

पत्नी के आने का कर रहे थे इंतजार

बताया जाता है कि शैलेश पटेल हर सोमवार को पत्नी के साथ शिव मंदिर जाते थे। आज सुबह भी करीब 7.15 बजे मंदिर पहुंचे थे। दर्शन के बाद शैलेष कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर पत्नी के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक उनकी कार के पास आकर रुकी और बाइक पर बैठे एक शख्स ने कार की खिड़की से उन पर फायरिंग कर दी। चार राउंड फायरिंग में शैलेष को तीन गोलियां लगीं। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए।

जब पत्नी ने कार के गेट पर देखा खून

घटना के लगभग 5 मिनट बाद पत्नी मंदिर से बाहर आई तो उन्होंने कार के गेट से खून टपकता देखा। शैलेष की खून से लथपथ लाश देखकर वे चीख उठीं और वहीं बेहोश हो गईं। उनकी आवाज सुनकर मंदिर में मौजूद श्रद्धालु

और स्थानीय लोग पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। वापी जिले से भाजपा नेताओं का काफिला भी राता गांव पहुंच गया है।

Share this:

Latest Updates