Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Weather Report : झारखंड के कई जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, लेकिन बादलों ने दी राहत, अगले 4 दिनों तक…

Weather Report : झारखंड के कई जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, लेकिन बादलों ने दी राहत, अगले 4 दिनों तक…

Ranchi news, weather update Jharkhand, Jharkhand news : झारखंड में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। एक बार फिर तपिश शुरू हो गयी है। हालांकि, कड़ी धूप के बीच बादलों की आवाजाही से थोड़ी राहत मिल रही है। राज्य के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री पार हो चुका है। मौसम विभाग की मानें, तो अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। अभी तापमान में और बढ़ोतरी भी हो सकती है।

4 दिनों तक लगातार बढ़ेगा तापमान

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनन्द ने बताया कि आनेवाले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी। चार दिनों के दौरान तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जायेगी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा। 09 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहने की सम्भावना है। 10 मई से फिर से मौसम साफ रहने की सम्भावना है। उन्होंने ने बताया कि आठ मई को राज्य का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक होने की सम्भावना है।

11 से 13 मई तक राज्य में बादल छाये रहेंगे

उन्होंने बताया कि 11 मई से 13 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे। इस दौरान कुछ इलाकों में धूप का भी एहसास होगा। हालांकि, बारिश की सम्भावना व्यक्त नहीं की गयी है। विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने की चेतावनी दी है। विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में धूप के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि, बादल छाये रहने से लोगों को इससे राहत मिलेगी।

Share this:

Latest Updates