Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Accident : चलते-चलते पुल की रेलिंग को तोड़कर 50 फीट खाई में गिर गई बस, 15 लोगों ने तोड़ा दम, 25 जख्मी

Accident : चलते-चलते पुल की रेलिंग को तोड़कर 50 फीट खाई में गिर गई बस, 15 लोगों ने तोड़ा दम, 25 जख्मी

Madhya Pradesh Update News, Khargone, Bus Accident, 15 Died : मंगलवार की सुबह सुबह मध्य प्रदेश के खरगोन से अत्यंत दुखद खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  सुबह 8.40 बजे एक तेज रफ्तार बस चलते चलते  50 फीट ऊंचे पुल से गिर गई। खरगोन के एसपी धरम वीर सिंह ने बताया कि 15 लोगों की मौत हुई है और 25 लोग घायल हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी 15 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है। 20-25 लोग घायल हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। घटना के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

बहरोड़ नदी पर पुल की रेलिंग टूटी

बताया जा रहा है कि बस डोंगरगांव और दसंगा के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। नदी सूखी हुई थी। मौके पर एंबुलेंस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। आईजी राकेश गुप्ता ने बताया कि खरगोन के बेजापुर से इंदौर की ओर जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। नदी सूखी होने के कारण अधिकतर यात्रियों को चोट लगी है, लेकिन 15 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई। रेस्क्यू जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates