Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Strong Action : टेरर फंडिंग मामले में 15 जगहों पर NIA की ताबड़तोड़ Raid, आतंकी गतिविधियों की…

Strong Action : टेरर फंडिंग मामले में 15 जगहों पर NIA की ताबड़तोड़ Raid, आतंकी गतिविधियों की…

National News Update, Jammu Kashmir, Terror Funding, NIA Raid : टेरर फंडिंग को लेकर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का स्ट्रांग एक्शन जारी है। जम्मू-कश्मीर में जांच एजेंसी कई जगहों पर  Raid मार रही है। श्रीनगर, अनंतनाग, कुपवाड़ा, शोपियां, राजौरी और पुंछ टीम छापेमारी के लिए पहुंची है। छापामारी 6 जिलों की 15 जगहों पर चल रही है। आपको बता दें, इसके पहले 2 मई को भी एनआईए ने जम्मू कश्मीर के 6 जिलों में छापेमारी की थी। इस दौरान छह जिलों के 12 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

मिली थी आतंकवादी गतिविधियों की सूचना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) – जिसमें पाकिस्तानी सेना के कमांडो और सुरक्षाकर्मियों के सिर काटने के लिए कुख्यात आतंकवादी शामिल हैं, को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में देखा गया है। सूत्रों ने कहा कि राजौरी और पुंछ सेक्टरों के आसपास पीओके में लंजोट, निकल, कोटली और खुइरत्ता से आतंकवादी गतिविधियों की सूचना मिली थी।

Share this:

Latest Updates