Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Politics : नीतीश को बड़ा झटका, भाजपा की शरण में गए जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, धर्मेंद्र प्रधान ने दिलाई मेंबरशिप 

Politics : नीतीश को बड़ा झटका, भाजपा की शरण में गए जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, धर्मेंद्र प्रधान ने दिलाई मेंबरशिप 

National News Update, New Delhi, RCP Singh Joined BJP :  गुरुवार को बड़ी राजनीतिक घटना सामने आई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh) अब औपचारिक रूप से बीजेपी (BJP) में शामिल हो चुके हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में दोपहर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आरसीपी सिंह को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

 इस दौरान आरसीपी सिंह ने कहा कि आज मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र, गृह मंत्री अमित शाह, जे बीजेपी अध्यक्ष पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को धन्यवाद देता हूं। आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश जी मुंबई में बड़ी-बड़ी बाते कर रहे हैं। C लेटर से उन्हें प्रेम है। C से चेयर भी होता है। एक दिन ओडिशा फिर झारखंड और अब मुंबई में हैं। तीन दिन में तीन प्रदेश। उन्हें बिहार के विकास के लिए जनमत मिला था, लेकिन नीतीश बाबू क्या कर रहे हैं। नीतीश बाबू पीएम थे हैं और रहेंगे, P मतलब पलटी M मतलब मार।

Share this:

Latest Updates