Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Too Sorrowful : 19 साल की स्टूडेंट ने फांसी लगाकर दे दी जान,मांडर कॉलेज..

Too Sorrowful : 19 साल की स्टूडेंट ने फांसी लगाकर दे दी जान,मांडर कॉलेज..

Jharkhand Update News, Ranchi, Mander, College Student Committed Suicide : किसी भी वजह से छात्र-छात्राओं को सुसाइड जैसा कदम उठाना परिवार ही नहीं पूरे समाज के लिए चिंताजनक बात है। यह खबर मिली है कि 19 साल की युवती फूलमनी उरांव ने गुरुवार की शाम को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह मांडर कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मामला रांची के मांडर थाना क्षेत्र के हेसल घुघरी का है। खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने पर मांडर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया।  पुलिस मौत के कारणों की तलाश में जुटी है।

कल अकेले गई थी चान्हो, आज ही लौटी थी

बताया जा रहा है कि फूलमनी बुधवार को अकेले चान्हो के नौदी गांव मेहमानी गई थी।  गुरुवार को दिन में 11 बजे घर लौटी थी। घर में अकेली थी। परिजन काम पर गए थे। शाम चार बजे जब उसकी मां घर आई तो उसने फूलमनी के कमरे को अंदर से बंद पाया। आवाज लगाने पर जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तब सिटकिनी तोड़कर दरवाजा खोला गया। अंदर कमरे में दुपट्टे से फूलमनी की डेड बॉडी लटकी हुई थी।

Share this:

Latest Updates