Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Historical Howrah bridge : अगले 27 दिनों तक रात 10 बजे से सुबह 6:00 बजे तक बंद रहेगा कोलकाता का ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज, जानें क्या है कारण

Historical Howrah bridge : अगले 27 दिनों तक रात 10 बजे से सुबह 6:00 बजे तक बंद रहेगा कोलकाता का ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज, जानें क्या है कारण

Kolkata news, West Bengal news : कोलकाता महानगर में जर्जर और खतरनाक हो चुके कई प्रमुख पुराने पुलों और फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही है। सरकार की ओर से फ्लाईओवरों की जांच कर उसकी मरम्मत की व्यवस्था की जा रही है। फ्लाईओवरों की मरम्मत की सूची में अब ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज का नाम भी शामिल हो गया है। बीती रात से हावड़ा ब्रिज की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। बताते चलें कि कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट, कोलकाता ट्रैफिक पुलिस से मंजूरी मिलने के बाद इसकी मरम्मत शुरू हो गई है। मरम्मत का यह काम करीब 27 दिनों तक चलेगा। कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो कुछ दिन और हावड़ा ब्रिज को बंद रखा जाएगा। बताते चलें कि हावड़ा ब्रिज होकर प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में वाहनोन की आवाजाही होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हावड़ा ब्रिज की मरम्मत का काम रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चलेगा।

Share this:

Latest Updates