Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

DECISION : इंडिया आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स इस तारीख से हो जाएंगी रेगुलर, 26 मार्च तक मौजूदा प्रतिबंध…

DECISION : इंडिया आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स इस तारीख से हो जाएंगी रेगुलर, 26 मार्च तक मौजूदा प्रतिबंध…

India (भारत) ने 27 मार्च से Reular वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में 8 मार्च को कहा गया कि दुनिया भर में कोविड-19 के खिलाफ बढ़ते टीकाकरण को देखते हुए और सभी संबधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद इन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन दोबारा पूरी तरह से बहाल करने का फैसला किया गया है।

26 मार्च तक लागू है वर्तमान प्रतिबंध

बयान के अनुसार, यह नियम 27 मार्च 2022 से लागू होगा। फिलहाल विदेशी यात्री उड़ानों पर मौजूदा प्रतिबंध 26 मार्च रात 11:59 बजे तक लागू रहेगा। एयर बबल संबंधित समझौता भी उसी अवधि तक यथानुसार लागू रहेगा। पिछले साल केंद्र सरकार ने 15 दिसंबर से नियमित वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति देने का फैसला किया था। हालांकि, कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बाद निर्णय को निलंबित कर दिया गया था।

Share this:

Latest Updates