Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत पर झारखंड प्रदेश मुख्यालय में जश्न, सीएम हेमंत सोरेन ने भी दी बधाई

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत पर झारखंड प्रदेश मुख्यालय में जश्न, सीएम हेमंत सोरेन ने भी दी बधाई

Jharkhand Update News,Ranchi Festive Mood Of Congress In Karnataka Victory :  शनिवार को सुबह 8:00 बजे से कर्नाटक विधानसभा के लिए हुए चुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई थी। शुरू से ही कांग्रेस की बढ़त दिखने लगी। तमाम उतार-चढ़ाव के बाद शाम तक लगभग कांग्रेस 136 सीटों पर आगे चल रही है। वह मजबूत पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस खुशी में   कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल दिखा। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। अधिकतर कार्यकर्ताओं ने बजरंगबली का मुखौटा पहन और हाथ में गदा लेकर डांस किया। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भी किया डांस

वहां की तस्वीरें बता रही हैं कि ढोल-नगाड़ों के ताल पर कार्यकर्ताओं ने डांस किया। डांस करने में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी पीछे नहीं रहे। महिला कार्यकर्ताओं ने भी जमकर जश्न मनाया। पूर्व मेयर रमा खलखो व सुंदरी तिर्की समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी जश्न में शामिल हुईं। 

सीएम हेमंत सोरेन ने कर्नाटक की जनता और कांग्रेस को दी बधाई

कर्नाटक के चुनाव परिणाम पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस और वहां की जनता को बधाई दी है। सोशल मीडिया के जरिये शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि देश में “फूट डालो-राज करो की राजनीति अब खत्म होने वाली है। इसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, अहंकारी और जुमलेबाज सरकार को आईना 

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि कर्नाटक की जनता ने अहंकारी और जुमलेबाज सरकार को आईना दिखा दिया है। यह समय परिवर्तन का है। अब केंद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। देश की जनता और बजरंगबली का आशीर्वाद हम पर है, ये स्पष्ट हो गया है।

आने वाले चुनाव के लिए सुखद संदेश : राजेश ठाकुर

मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा के बड़बोलेपन के कारण भाजपा का हाल आने वाले दिनों में और बुरा होने वाला है। यह परिणाम आनेवाले चुनाव के लिए सुखद संदेश है। राज्यों में जो चुनाव होने वाले हैं, वहां भी कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। यह कर्नाटक की जनता की जीत है।

आलमगीर आलम बोले, भाजपा के हर हथकंडे को जनता ने किया तार-तार एक

पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा के हर हथकंडे को कर्नाटक के लोगों ने तार-तार कर दिया है।  भाजपा के लोग जिस तरह से जाति-धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने की साजिश रचते रहे, वो सारा कुछ धरा रह गया। जनता अब इनके छलावे में नहीं आने वाली।

Share this:

Latest Updates