Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Blast : बंगाल की इस पटाखा फैक्ट्री में अचानक हो गया ब्लास्ट, चपेट में आकर तीन लोगो ने गंवाई जान, चार जख्मी

Blast : बंगाल की इस पटाखा फैक्ट्री में अचानक हो गया ब्लास्ट, चपेट में आकर तीन लोगो ने गंवाई जान, चार जख्मी

West Bengal News Update, Medinipur, Blast In Crackers Factory, 3 Died : पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में मंगलवार को पटाखा बनाने की फैक्ट्री में अचानक धमाका हो गया। उसकी चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एगरा ब्लॉक के सहारा ग्राम पंचायत क्षेत्र के खादीकुल गांव में पटाखा बनाने की फैक्ट्री में यह धमाका हुआ तब हुआ, जब वहां कुछ लोग काम कर रहे थे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

पूरी तरह उड़ गई फैक्ट्री की छत

एगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरी स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रही है। इलाके में जगह-जगह मृतकों के शव पड़े हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाके में कई अवैध रूप से पटाखे बनाने का कारखाने हैं। आज दोपहर को इलाके में तेज आवाज सुनाई दी और तेज आवाज के साथ पूरा इलाका दहल गया।

उसके बाद गांववासियों ने देखा कि गांव के एक छोर से काला धुआं निकल रहा है और धू-धूकर आग जल रही है। जिस घर में अवैध रूप से पटाखा बनाया जा रहा था,उसकी छत पूरी तरह से उड़ गई थी और घर मिट्टी में मिल गया था।

Share this:

Latest Updates