Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Weather Update : झारखंड के लोगों को फिलहाल प्रचंड गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बढ़ेगा तापमान

Weather Update : झारखंड के लोगों को फिलहाल प्रचंड गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बढ़ेगा तापमान

Weather report, weather news, Jharkhand news, Jharkhand weather: झारखंड में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। राज्य के कुछ जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल है। गर्मी की वजह से सुबह 10 बजे तक ही सड़कें सुनसान हो जा रही हैं। हालांकि, मौसम विज्ञान केन्द्र ने बारिश की सम्भावना व्यक्त की है।

20 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनन्द ने बुधवार को बताया कि 20 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की सम्भावना है। इस दौरान तापमान में कमी नहीं होगी, लेकिन बारिश होने से लोगों को राहत जरूर मिलेगी। मुख्य रूप से बारिश उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भाग में दर्ज की जायेगी, जिसमें रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहेबगंज, धनबाद समेत अन्य जिलों में बारिश की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

अभी दो से 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

उन्होंने बताया कि आनेवाले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि तीन डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की जायेगी। इसके बाद तापमान में कोई बड़े बदलाव की सम्भावना नहीं है। झारखंड में मॉनसून आने के सम्बन्ध में बताया कि सामान्य समय जून के दूसरे सप्ताह 14-15 जून के आसपास आने का समय है। इस वर्ष केरल में बंगाल की खाड़ी से मॉनसून चार जून के आसपास आ सकता है। इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा। मॉनसून के सामान्य रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ, तो झारखंड में 20 जून के आसपास मॉनसून आ सकता है। वैसे भी मौसम विभाग ने इस वर्ष सामान्य से पांच फीसदी तक कम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

Share this:

Latest Updates