Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Challenge For CM : झारखंड में CM हेमंत सोरेन के अधिकार को कौन मंत्री दे रहा चुनौती, जानिए आप भी…

Challenge For CM : झारखंड में CM हेमंत सोरेन के अधिकार को कौन मंत्री दे रहा चुनौती, जानिए आप भी…

Jharkhand Update News,Ranchi, Challenge To CM Hemant Soren By Which Minister : वैसे तो यह माना ही जाता है कि सियासत में कौन नेता कब किस पाले में चला जाए, यह सिर्फ वक्त जानता है। नेता खुद भी नहीं जानता है। हां, इतना जान लेना तो जरूरी है ही कि यदि किसी भी राज्य में कोई भी मंत्री मुख्यमंत्री के अधिकार को चुनौती देने लगे तो क्या मुख्यमंत्री उस मंत्री को बर्दाश्त कर सकेंगे। शायद नहीं। लेकिन, झारखंड में एक मंत्री को लेकर ऐसी चर्चा सामने आ गई है और यह चर्चा शुरू की है राज्य के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने। उनका कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अधिकार को चुनौती दे रहे हैं। 

नियम का उल्लंघन कर रहे बन्ना गुप्ता

अपनी बात को एक्सप्लेन करते हुए सरयू ने कहा, जमशेदपुर की डॉक्टर रीना सिंह की पदस्थापन संबंधी फाइल को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ढाई महीने से दबाकर बैठे हैं। स्वास्थ्य विभाग की स्थापना समिति की बैठक में डॉक्टर के पदस्थापन के लिए मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के लिए फाइल भेजी जानी है। लेकिन, मंत्री फाइल आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। नियम का उल्लंघन कर वे सीएम के अधिकार को चुनौती दे रहे हैं।

Share this:

Latest Updates