Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इधर काले-काले दूल्हे राजा, उधर गोरी- गोरी दुल्हनिया, इसके बाद जो हुआ…

इधर काले-काले दूल्हे राजा, उधर गोरी- गोरी दुल्हनिया, इसके बाद जो हुआ…

Bihar Update News, Sitamarhi, Black Dulha, White Dulhan, No Marriage : भाई, ऐसी स्थिति में आखिर विवाह कैसे हो सकता है। अगर पहले से मालूम हो तो बात कुछ और हो, मगर शायद दुल्हन को ऐसा पहले से मालूम नहीं था। एक तरफ बिल्कुल काले-काले दूल्हे राजा और दूसरी ओर बिल्कुल गोरी-गोरी दुल्हनिया। मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक वैवाहिक कार्यक्रम में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी नहीं करने के लिए अड़ गई। घटना सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड के गुर घोड़ा की बताई जा रही है, जहां दुल्हन काले दुल्हे को देखकर शादी के मंडप से ही चली गई, और लाख मनाने के बावजूद नहीं मानी। अंत में मामला पुलिस तक पहुंचा और यह शादी नहीं हो पाई। दूल्हे को बगैर दुल्हन के ही बारात वापस ले जानी पड़ी।

किससे किसकी शादी, स्टेज पर ही शादी से इनकार का ऐलान

बताया जाता है कि बेला थाना क्षेत्र के फुलहट्ठा गांव के रहने वाले सिंघेश्वर साह के पुत्र सोहन कुमार की शादी गुर घोड़ा के निवासी गणेश साह की पुत्री निभा कुमारी से तय हुई थी। शादी के दिन दूल्हा गणेश साह के दरवाजे पर बारात लेकर पहुंचा। कुछ देर में दुल्हन भी जयमाला के लिए स्टेज पर आई, लेकिन काले रंग के दूल्हे को देखते ही उसने शादी से साफ इनकार कर दिया और मंडप से अपने घर में चली गई। दुल्हन के ऐलान के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया।

दुल्हन को नहीं दिखाई गई थी दूल्हे की तस्वीर

घरवालों और समाज के लोगों ने दुल्हन को मनाने की भरपूर कोशिश की लेकिन दुल्हन शादी न करने की जिद पर अड़ी रही। बताया जा रहा है कि दुल्हन के पहले दूल्हे की तस्वीर नहीं दिखाई गई थी और जब उसने जयमाला के दौरान उसे देखा तो मंडप से चली गई। बाद में वर-वधू पक्ष के बीच भी समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बाद में मामला थाने तक पहुंचा, क्योंकि दुल्हन का लड़के को दहेज में दी कई रकम वसूलने पर अड़ गया। लड़की के घरवालों ने बारातियों को भी बंधक बना लिया और  मामला गंभीर होता देख सोनपरसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों और लड़के के परिजनों से बात कर मामले को शांत कराया। बारात को आखिरकार बगैर दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा।

Share this:

Latest Updates