Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Boat Accident : गंगा नदी में सवारियों से भरी नाव पलटी, 4 की मिली डेड बॉडी, 20 से 25 लोग अभी लापता

Boat Accident : गंगा नदी में सवारियों से भरी नाव पलटी, 4 की मिली डेड बॉडी, 20 से 25 लोग अभी लापता

UP Update, Balia, Boat Drowned In Ganga River, 4 Died, 20 Missing : उत्तर प्रदेश के बलिया से सोमवार को त्रासदी भरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यहां गंगा नदी में 35-40 सवारियों से भरी नाव पलट गई। अभी तक 4 लोगों की डेड बॉडी मिली है, जबकि 20 से 25 लोग लापता बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ये हादसा गंगा नदी के माल्देपुर घाट पर हुआ है। नाव पलटने का कारण अभी पता नहीं चला है। मृतकों की पहचान भी अभी नहीं हो सकी है।

6 लोगों को पहुंचाया गया हॉस्पिटल

घाट पर मौजूद नाविकों ने तत्काल लोगों को नदी से बाहर निकालने का काम शुरू किया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

डीएम के अनुसार, परिवार के लोग मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। परिवार के सभी लोग नाव में सवार होकर जा रहे थे कि अचानक नाव पलट गई। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि 6 से ज्यादा लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि 3 की मौत हो गई।

Share this:

Latest Updates