Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Indian Railway : हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस में अब यात्रा के साथ-साथ उठाइए लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ, जानें क्या क्या मिलेगा

Indian Railway : हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस में अब यात्रा के साथ-साथ उठाइए लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ, जानें क्या क्या मिलेगा

Howrah Railway news, Puri railway news, Howrah- Puri bande Bharat express : पुरी- हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें यात्रा के दौरान घर से खाना ले जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यात्रा के दौरान पैसेंजर को इस ट्रेन में लजीज भोजन का आनंद मिलेगा। इस बाबत आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह के नाश्ते से रात के डिनर तक इस ट्रेन में भोजन के सभी तरह के व्यंजनों की सुविधा है। एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए वंदे भारत में कुल चार प्रकार के मेन्यू हैं और इसका निर्णय आईआरटीसी द्वारा लिया जाएगा कि किस दिन कौन सा भोजन यात्रियों को परोसा जाएगा।

जैन धर्मावलंबियों के लिए विशेष मेन्यू

इस ट्रेन में ‘सामान्य मेन्यू’ के साथ-साथ जैनी यात्रियों के लिए ‘विशेष जैनी मेन्यू’ भी उपलब्ध रहेगा। एक्जीक्यूटिव क्लास के मेन्यू में चाय, कॉफी, ग्रीन टी के साथ ही लेमन टी का विकल्प उपलब्ध है। इसके अलावा, आपको शक्कर, गुड़/सुगरफ्री, दूध के साथ बिस्किट/कुकीज दिए जाएंगे। यह सामग्री नाश्ते में यात्रियों को परोसा जाएगा। ओट्स, मूसली, कॉर्नफ्लेक्स, चोकोस, रागी बाइट्स भी यात्रियों को दिए जाएंगे। इसके साथ में चार पूरी, चने की दाल या आलू दम, 2 वेजिटेबल कटलेट और दही भी यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगा। वहीं, मांसाहारी यात्रियों के लिए अन्य विकल्प उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही केला या सेब या संतरा भी दिए जाएंगे। इसके बाद आपको एगलेस मफिन या ब्राउनी, फ्रूट केक या वॉलनट केक दिए जाएंगे।

6:30 घंटे में हावड़ा से पुरी का सफर पूरा करेगी

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मोहाली साढ़े छह घंटे में हावड़ा से पुरी का सफर तय करेगी। इस रूट पर ट्रेन सेवाएं 20 मई से शुरू हो चुकी है। इस ट्रेन में 16 डिब्बे हैं। इसमें यात्रियों के लिए 2 वर्ग निर्धारित किए गए हैं। पहला चेयर कार और दूसरा एक्जीक्यूटिव क्लास। इस बाबत रेलवे द्वारा बताया गया है कि 22895 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर हावड़ा से रवाना होगी और दोपहर 12:35 बजे पुरी पहुंचेगी। उसी दिन दोपहर 1:50 बजे पुरी से रवाना होगी और रात 8:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

Share this:

Latest Updates