Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action : गुजरात  ATS ने अलकायदा से जुड़े 4 बांग्लादेशियों को दबोचा, फर्जी…

Action : गुजरात  ATS ने अलकायदा से जुड़े 4 बांग्लादेशियों को दबोचा, फर्जी…

National News Update, Gujarat, Ahmedabad, ATS Arrested 4 Bangladeshi Connected With Al Qaeda :  गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्‍ते (ATS) ने बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ कर भारत के अलग अलग राज्‍यों में अल कायदा की कट्टर विचारधारा को फैलाने व जिहाद के लिए धन एकत्र करने वाले 4 बांग्‍लादेशियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग बांग्‍लादेशी हेंडलर के साथ संपर्क में थे तथा भारत के युवकों में कट्टरता का जहर भरकर अल कायदा का नेटवर्क तैयार करने में जुटे थे।

फर्जी पहचान पत्र के साथ रह रहे थे

आतंकवाद निरोधक दस्‍ता एटीएस के पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपेन भद्रन ने बताया कि एटीएस की टीम ने अहमदाबाद के चंडोला तालाब, ओढव, नारोल व आसपास के संदिग्‍ध लोगों की निगरानी कर 4 बांग्‍लादेशी युवकों को पकडा है। इनमें मौहम्‍मद सौजिब मियां, मुन्‍ना खालिद अंसारी, अजारुल इस्‍लाम व अब्‍दुल लतीफ शामिल हैं। ये चारों भारत में फर्जी पहचान पत्र के साथ रह रहे थे।

Share this:

Latest Updates