Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल तीन दिवसीय दौरे पर आयेंगी झारखंड, आगमन को लेकर रांची के कई इलाके रेड जोन घोषित

Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल तीन दिवसीय दौरे पर आयेंगी झारखंड, आगमन को लेकर रांची के कई इलाके रेड जोन घोषित

Ranchi news, Jharkhand news, national news : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 से 26 मई तक तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं। ऐसे में राष्ट्रपति के रांची भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के दो किलोमीटर के परिधि क्षेत्र को अस्थाई रूप से रेड जोन घोषित किया गया है। रांची एसएसपी किशोर कौशल ने ड्रोन नियम 2021 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया है। रांची में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति राजभवन में आवासन करेंगी तथा नव निर्मित उच्च न्यायालय एवं आईआईआईटी नामकुम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके अलावा अब तक की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर व भू-राजस्व सचिव डॉ. अमिताभ कौशल हेलीकॉप्टर से मंगलवार को पहले देवघर, फिर वहां से खूंटी जायेंगे। इसके बाद रांची आने पर तैयारियों का जायजा लेंगे। 23 मई से राष्ट्रपति के आने-जानेवाले मार्गों पर मॉक ड्रिल किया जायेगा।

निम्न क्षेत्र हैं रेड जोन

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा ड्रोन नियम 2021 के नियम 22, 24 एवं 26 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नव निर्मित उच्च न्यायालय भवन, धुर्वा से दो किमी, जेयूटी, आईआईआईटी नामकुम से दो किमी एवं राजभवन से दो किमी की परिधि क्षेत्र को 24 मई से 26 मई तक अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया गया है। रेड जोन में कोई भी व्यक्ति सक्षम पदाधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना ड्रोन का प्रचालन नहीं कर सकेगा।

Share this:

Latest Updates