Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand -Bihar bus service : झारखंड के लिए शुरू होगी बिहार के कुछ शहरों से डायरेक्ट बस सर्विस

Jharkhand -Bihar bus service : झारखंड के लिए शुरू होगी बिहार के कुछ शहरों से डायरेक्ट बस सर्विस

जल्द ही अब बिहार के लोग झारखंड के अलग – अलग शहरों में सरकारी बस के माध्यम से सीधु यात्रा कर सकेंगे। बिहार परिवहन विभाग इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर चुका है। जल्द ही बिहार के भागलपुर और जमुई से झारखंड के कई प्रमुख शहरों के लिए बस सेवा शुरू होगी। बिहार राज पथ परिवहन निगम ने भागलपुर से देवघर, रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर आदि शहरों के लिए बस चलाने की पहल कर रहा है। जमुई से भी बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर और रांची के लिए डायरेक्ट बसें चलेंगी। अभी पथ परिवहन निगम की एक भी बस भागलपुर से झारखंड के लिए नहीं खुलती है।

पथ परिवहन निगम ने मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव

पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि वर्षों पहले भागलपुर-झारखंड के बीच बसों का परिचालन होता था। बाद में परिचालन बंद कर दिया गया। झारखंड के 12 लाभकारी मार्गों का चयन कर मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। बसों के परिचालन के लिए पीपीपी मोड में रिक्ति निकाली जा रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही बस सेवा शुरू हो जाएगी।

निजी बसों से कम भाड़ा होगा

गौरतलब है कि वर्तमान में कई निजी बसें बिहार के अलग-अलग शहरों से झारखंड के लिए चलती हैं। लेकिन उनका किराया काफी अधिक होता है। परिवहन निगम द्वारा सरकारी बसों का संचालन किया जाएगा तो इसका किराया निजी बसों की तुलना में कम होगा। साथ ही कम खर्चे में यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Share this:

Latest Updates