Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Action : शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने AAP नेता संजय सिंह के करीबियों के घर मारा छापा, इसके बाद…

Action : शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने AAP नेता संजय सिंह के करीबियों के घर मारा छापा, इसके बाद…

National News Update, New Delhi, Excise Policy Scam, ED Raid : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के करीबियों के यहां छापा मारा। एक्शन शराब नीति केस के सिलसिले में लिया गया है। संजय सिंह ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है।

संजय सिंह ने कहा, ईडी की फर्जी जांच

उन्होंने कहा- मैंने ED की फर्जी जांच को पूरे देश के सामने उजागर किया। इसे लेकर ED ने गलती मानी। जब मेरे पास कुछ नहीं मिला तो आज मेरे सहयोगियों अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा के घर ED ने छापा मारा है। सर्वेश के पिता कैंसर से पीड़ित हैं। ये जुर्म की इंतिहा है। चाहे जितना जुर्म करो लड़ाई जारी रहेगी।

सिसोदिया को बनाया मुख्य साजिशकर्ता

गौरतलब है कि ED और CBI शराब नीति केस में अनियमितता की जांच कर रही है। CBI ने 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वे एजेंसी की हिरासत में हैं। ED ने चार्जशीट में सिसोदिया को मुख्य साजिशकर्ता बताया था।

Share this:

Latest Updates