Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Weather Report : भीषण गर्मी के बीच हल्की बारिश से राजधानी रांची समेत कई जिलों के लोगों को मिली गर्मी से राहत, 27 मई को हो सकती है झमाझम बारिश

Weather Report : भीषण गर्मी के बीच हल्की बारिश से राजधानी रांची समेत कई जिलों के लोगों को मिली गर्मी से राहत, 27 मई को हो सकती है झमाझम बारिश

Jharkhand Weather Update, Weather news, Ranchi news, Jharkhand news : झारखंड के कई जिलों में अब भी तापमान 40 के पार है। कई इलाकों में हल्के बादलों ने डेरा डाल रखा है।राजधानी रांची में बुधवार सुबह को हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन, दिन चढ़ते धूप निकली और लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। रांची मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनन्द ने बुधवार को बताया कि अगले तीन से चार दिनों में मौसम करवट ले सकता है। राजधानी रांची में प्रदूषण के कारण सही मात्रा में वर्षा नहीं हो रही। अगर प्रदूषण नहीं होता, तो अब तक गर्मी से थोड़ी राहत मिल गयी होती। हालांकि, मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी में मामूली गिरावट आयी है।

रांची समेत कई जिलों में 29 मई तक छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार 29 मई तक राजधानी समेत कई जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश की भी सम्भावना है। राज्य के उत्तर पूर्वी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में 25 और 26 मई को ओलावृष्टि की सम्भावना है। 27, 28 और 29 मई को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज सतही हवा चलने की भी सम्भावना है।

विभाग के मुताबिक जिन इलाकों में बारिश नहीं होगी, वहां दिन के समय बादल छाये रह सकते हैं। शाम में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिल सकती है। लेकिन, जिन जिलों में बादल छाये रहेंगे, वहां लोगों को दिन के समय गर्मी का एहसास होगा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस देवघर में दर्ज किया गया।

Share this:

Latest Updates