Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… अब तेज प्रताप यादव बन गए बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के फैन, इंस्टाग्राम पर…

… अब तेज प्रताप यादव बन गए बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के फैन, इंस्टाग्राम पर…

National News Update, Bihar, Tejpratap Yadav Video With Kajol Statue, Fan Of This Actress : बिहार सरकार के मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव रह-रह कर अपनी बातों और गतिविधियों से मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस क्रम में अब उनका नया रूप सामने आया है। इस बार उनके चर्चा में रहने का कारण बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस काजोल हैं। भगवान श्री कृष्ण के भक्त तेज प्रताप यादव इस फेमस एक्ट्रेस के बहुत बड़े फैन हैं। तेज प्रताप यादव का एक वीडियो काजोल के स्टैच्यू के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं तेज प्रताप इनकी कमर पर हाथ रखे हुए हैं, इसकी फोटो भी तेजी से वायरल हो रही है। कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे तो समर्थक तेज प्रताप को सेलिब्रेटी कह रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर तेज प्रताप ने शेयर किया है वीडियो 

इंस्ट्राग्राम पर तेज प्रताप ने जैसे ही यह वीडियो शेयर किया था तो लोग उनकी पोस्ट पर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि अरे वाह, तेजू भैया गर्दा…एकदम तोहार केवनो जवाब नाब बा…एक दम जमा दिए हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि बिहार में फैक्ट्री लगवाइए। बाहर के राज्य में बिहारियों की काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक ट्रोलर ने लिखा कि यहां भी गलत हरकत…। दूसरे ट्रोलर ने लिखा कि अब यही देखना बच गया था।

Share this:

Latest Updates