Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Blast : अयोध्या में राम जन्मभूमि के नजदीक अचानक ब्लास्ट,एक दुकान में…

Blast : अयोध्या में राम जन्मभूमि के नजदीक अचानक ब्लास्ट,एक दुकान में…

National News Update, UP, Ayodhya, Blast Near Ram Mandir Temple : उत्तर प्रदेश के अयोध्या से अत्यंत सनसनीखेज खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अचानक राम जन्मभूमि के पास ब्लास्ट की खबर है। यह धमाका थाना राम जन्मभूमि के श्रृंगार हाट में निर्माणाधीन एक दुकान में हुआ है। इस धमाके की वजह से वहां काम कर रहे एक मजदूर अनिल का हाथ उड़ गया है। इसके साथ ही उसके पेट भी कई छर्रे लगे हैं। उसे गंभीर अवस्था में श्रीराम अस्पताल के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। धमके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है।

दुकानदार के अनुसार, पटाखे से हुआ धमाका

शुरूआती जानकारी के अनुसार, दुकान के मालिक ने दावा किया है कि यह धमाका पटाके से हुआ है, लेकिन पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए गहनता से जांच में जुटी है। धमाके के पूरे इलाके को छावनी में तब्‍दील कर द‍िया गया है। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तेजी से चल रहा है और अब तक राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर बनकर तैयार हो गया है। कुछ दिन पहले ही राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने बताया था कि अयोध्या मे बन रहे रामजन्म भूमि मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और उसके लोकार्पण की अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि इस साल 31 दिसंबर से अगले साल के शुरू में 15 जनवरी के बीच किसी शुभ दिन ऐसा किया जा सकता है।

Share this:

Latest Updates