Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : रोड पर चलते- चलते अचानक खाई में गिर गई ट्रैक्टर ट्रॉली, 8 की गई जान, 30 जख्मी

Severe Accident : रोड पर चलते- चलते अचानक खाई में गिर गई ट्रैक्टर ट्रॉली, 8 की गई जान, 30 जख्मी

Rajasthan Update News, Jhunjhunu, Road Accident, 8 People Died, 30 Injured : मंगलवार को राजस्थान के झुंझुनूं से अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोड पर चलते चलते अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। लोगों ने घायलों की मदद की और खाई से बार निकाला।

मंदिर के यज्ञ और भंडारे में शामिल होकर लौट रहे थे लोग

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बताया जा रहा है कि उदयपुरवाटी इलाके के मनसा माता मंदिर में आयोजित यज्ञ और भंडारे में शामिल होने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से यह लोग अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Share this:

Latest Updates