Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को कार्यक्रम के दौरान लगी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

BIHAR: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को कार्यक्रम के दौरान लगी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Patna news, Bihar news, Saran news, Bhojpuri singer Nisha Upadhyay : भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को एक कार्यक्रम के दौरान गोली लग गई। सारण जिले के गरखा प्रखंड के गौहार बसंत गांव की रहने वाली गायिका एक प्रोग्राम में पहुंची थी। सेदुआर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के घर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय परफॉर्म कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसी क्रम में गायिका को गोली लग गई।

गायिका निशा उपाध्याय के पैर में लगी गोली

भोजपुरी सिंगर को पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद वह बेहोश हो गईं और गिर पड़ीं। इसके बाद वहां बवाल मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल सिंगर को जल्दी से जल्दी पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही उनके घरवालों को यह खबर भी दी गई। इसके बाद सिंगर के परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद हड़कंप मच गया है। निशा उपाध्याय के जानने वाले लोग उनकी हालचाल जानने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। फायरिंग करने वाले युवक मौके से भाग गए हैं। जब फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली तो गर्खा पुलिस तत्परता से मौके पर पहुंची है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अभी आरोपियों की खोज में लगी हुई है। वहीं, अस्पताल में गायिका का इलाज जारी है। यह जानते हुए कि गायिका ने बहुत कम समय में अपनी पहचान बना ली है, उनके गाने दर्शकों के बीच बहुत पसंद किए जाते हैं। उनके चाहने वाले लोग उनकी गोली लगने की खबर से व्याकुल हैं।

Share this:

Latest Updates