Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: रंगदारी के लिए कुछ भी करेगा ? विदेश में रहकर वासेपुर के गैंगस्टर ने अपने गुर्गो से धनबाद के दो होटलों पर करवाया बम से हमला

Dhanbad: रंगदारी के लिए कुछ भी करेगा ? विदेश में रहकर वासेपुर के गैंगस्टर ने अपने गुर्गो से धनबाद के दो होटलों पर करवाया बम से हमला

Dhanbad crime news, gangs of Wasseypur, Jharkhand news : वासेपुर का गैंगस्टर प्रिंस खान विदेश में रहकर धनबाद में गैंग ऑपरेट कर रहा है। उसने अपने गुर्गों से धनबाद के दो होटलों में बमबारी करवाई है। प्रिंस खान ने “शान-ए-पंजाब” होटल के मालिक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। इधर, प्रिंस खान के गिरोह के शूटर मेजर ने दोनों होटलों पर हमलों की जिम्मेवारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पत्र जारी किया है। उसने उस पत्र में रंगदारी देने की मांग की है। उसने पत्र में आगे लिखा है कि अगर उसे रंगदारी नहीं मिली तो होटल मालिक को जान से मार देंगे। बता दें कि शान-ए-पंजाब होटल में बम फेंकने से विस्फोट हुआ है, जिससे किचन का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। इस घटना के समय शान-ए-पंजाब होटल में बहुत सारे लोग मौजूद थे। कुछ समय बाद चलकरी के माही होटल में भी अपराधियों ने बमबारी की। दोनों होटलों पर बमबारी करने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए हैं।

जांच में जुटी पुलिस, खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

वेसे चलकरी होटल में जो बम फेंका गया, वह ब्लास्ट नहीं हुआ। मामले की जानकारी मिलने के बाद तोपचांची थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच -पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज खंगाला। गौरतलब है कि प्रिंस खान का गैंग धनबाद के विभिन्न हिस्सों में आए दिन गोलीबारी और बमबारी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। वह कारोबारियों, ठेकेदारों, अफसरों और राजनीतिज्ञों से लेकर पुलिस तक को धमकाता है। तालिबानी अंदाज में धमकी भरे वीडियो जारी करता है। उसके गुर्गों ने पिछले दो सालों में गोलीबारी, हत्या और रंगदारी वसूली की दर्जनों वारदात को अंजाम दिया है।

फहीम के बेटे इकबाल पर भी कराया था हमला

गत तीन मई को वासेपुर के पुराने गैंगस्टर फहीम के बेटे इकबाल खान और उनके साथी गोलू पर प्रिंस खान के गुर्गों ने गोलियां बरसाई थीं। इस हमले में गोलू की मौत हो गई, जबकि इकबाल खान गंभीर रूप से घायल हो गया था। सीआईडी की जांच में हाल ही में यह खुलासा हुआ है कि वासेपुर का सबसे ख़तरनाक गैंगस्टर प्रिंस खान विदेश में छुपा हुआ है। वह किसी खाड़ी देश में रह रहा है और वही से धनबाद में अपना गैंग चला रहा है।

Share this:

Latest Updates