Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Gold & Silver Rate today  : आज मामूली बढ़ गया सोना-चांदी का दाम, 3 जून को घर बैठे जानिए अपने शहर में  रेट,  तब जाइए…

Gold & Silver Rate today  : आज मामूली बढ़ गया सोना-चांदी का दाम, 3 जून को घर बैठे जानिए अपने शहर में  रेट,  तब जाइए…

पिछले 10 दिनों  में दाम में उतार-चढ़ाव की भी रखें  जानकारी 

Gold-Silver Price on 3 June  2023 :  आज  मामूली बढ़ गया है सोना-चांदी का रेट। कल क्या होगा, कोई नहीं जानता। जान लें कि देश के ज्यादातर शहरों में सोना और चांदी के रेट में अंतर होता है। इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट में अंतर दिखेगा। देश के विभिन्न शहरों में रोजाना सोना-चांदी की कीमतें बढ़-घट रही हैं। 3 जून 2023 को देश में कल की तुलना में सोना और चांदी दोनों का दाम घट है। आज 22 कैरेट सोने का जनरल दाम ₹56,260 है। कल 56,250 रुपए था। 24 कैरेट सोने का जनरल दाम ₹61,260 रहा।  कल ₹61,250 था। 1 केजी चांदी का दाम ₹65,750 रहा। कल ₹65,700 था। झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना में भी इसी रेट के हिसाब से सोना-चांदी मिल रहे हैं।

देखिए इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार, आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹61,260 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। कल ₹ 61,250 था। आज चांदी का रेट ₹65,750 प्रति किलो पर खुला है। कल ₹65,700 था। 

MCX पर आज सोना चांदी का कारोबार

आज गोल्ड में कारोबार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने में कमी के साथ कारोबार हो रहा है। सोने में  3 जून 2023 की फ्यूचर ट्रेड 80.00 रुपये की कमी के साथ ₹61,260 के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। चांदी जून 2023 की फ्यूचर ट्रेड 355.00 रुपये की कमी के साथ ₹65,750 प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।

इंटरनेशनल मार्केट में इस रेट पर हो रहा गोल्ड सिल्वर का बिजनेस

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में बढ़ोतरी के साथ कारोबार हो रहा है। आज  अमेरिका में सोने का कारोबार 1.25 डॉलर की कमी के साथ 2034.75 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है।  चांदी का करोबार 1.25 डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 19.25 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।

यह रहा पिछले 10 दिनों में भारत में Gold के दाम में उतार-चढ़ाव

(10 ग्राम)- दिनांक -22 कैरट- 24 कैरट

2June 2023 ₹55,850 (-150), ₹60,930 (-150), 1June 2023 ₹56,000 (400), ₹61,080 (420),30 May 2023 ₹55,650 (-50), ₹60,700 (-50), 29 May 2023 ₹55,650 (-50), ₹60,750 (0), 28 May 2023 ₹55,650 (-150), ₹60,750 (-110), 27 May 2023 ₹55,800 (-150), ₹60,860 (-160), 26 May 2023 ₹55,950 (-450), ₹61,020 (-490), 25 May 2023 ₹56,400 (250), ₹61,510 (260), 24 May 2023 ₹56,250 (-290), ₹61,250 (-310)

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

ऐसे समझें शुद्धता की कसौटी

24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)

22 कैरेट = 91.7% शुद्ध सोना 

18 कैरेट = 75.0% शुद्ध सोना

14 कैरेट = 58.3% शुद्ध सोना 

12 कैरेट = 50.0% शुद्ध सोना 

10 कैरेट = 41.7% शुद्ध सोना

खरीदने से पहले पता करें भाव 

सोना खरीदते वक्त सबसे पहले आपको जो काम करना है वो ये कि आप अपने शहर में सोने के दाम पता करें। आपके शहर में सोने का क्या भाव चल रहा है, इसकी जानकारी जरूर रखें। सोने के भाव सिर्फ एक दुकान से नहीं बल्कि कई दुकानों से पता करें। इससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि आखिर शहर में सोने का औसत भाव क्या है।

Share this:

Latest Updates