Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Religion, Spirituality and Astrology : रविवार को करें ये 5 उपाय, बनने लगेंगे आपके सारे बिगड़े काम

Religion, Spirituality and Astrology : रविवार को करें ये 5 उपाय, बनने लगेंगे आपके सारे बिगड़े काम

Religion, Spirituality and Astrology : रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा के लिए विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति अपने जीवन में वृद्धि करता है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा करने वाला व्यक्ति का स्वास्थ्य सदैव अच्छा रहता है। कुंडली में सूर्य की मजबूती होने पर जीवन में सुख, धन और यश की प्राप्ति होती है। जिसकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है। वह अस्वस्थ और अपने को कमजोर महसूस करता है। ‌ साथ ही साथ उसके सारे काम बिगड़ते चले जाते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जो रविवार को करने से व्यक्ति की सारी समस्याएं दूर होती चली जाती है। चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

रविवार को करेंगे ये उपाय तो होगा मंगल ही मंगल

रविवार के दिन सुबह उठकर जल्दी स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें। उसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय “ओम सूर्याय नमः, ओम वासुदेवाय नमः, ओम आदित्य नमः” मंत्र का पठन करें। इससे सूर्य देवता प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

  1. घर के बाहरी दरवाजे के दोनों ओर देसी घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। यह मान्यता है कि घी के दीपक जलाने से सूर्य देवता के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। धन प्राप्ति के लिए यह अत्यंत उपयुक्त माना जाता है। इससे घर धन धान्य से भरा रहता है।
  2. चंदन का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलें। मान्यता है कि ऐसा करने से आप जो भी काम के लिए जा रहे हैं, वह निश्चित रूप से पूरा होता है। साथ ही, रविवार के दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना भी बहुत शुभ माना जाता है।
  3. रविवार का दिन दान करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए शक्कर, दूध, चावल और कपड़े का दान करना चाहिए। इससे आपके किसी भी कार्य में अड़चन नहीं आएगी और सफलता मिलेगी।
  4. रविवार के दिन बहते हुए जल में शक्कर और चावल को मिश्रित करके प्रवाहित करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से संबंधित व्यक्ति पर सूर्य देव की कृपा बरसती है और सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं और सफलता प्राप्त होती है। सारे रुके हुए कार्य गति पकड़ लेते हैं।

Share this:

Latest Updates