Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Unbearable Tragedy : आज होनी थी शादी, कल 26 साल के इस युवक ने ऐसा कर दिया कि मातम में …

Unbearable Tragedy : आज होनी थी शादी, कल 26 साल के इस युवक ने ऐसा कर दिया कि मातम में …

Jharkhand Update News, Deoghar, Boy Committed Suicide Just Before One Day Of Marriage : रविवार को देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के सलैया गांव में एक ऐसी घटना घटी कि देखकर किसी की रूह कांप जाए। बताया जाता है कि आज यानी सोमवार को धूमधाम से 26 साल के युवक खेलू दास की शादी होनी थी। इसके 1 दिन पहले यानी रविवार को उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आज जिस लड़के की बारात निकलनी थी, उसके 1 दिन पहले उसके घर से उसकी अर्थी निकलना कितना हृदय विदारक है, यह समझ पाना बहुत कठिन है। खुशी का सारा माहौल मातम में तब्दील हो गया। ऐसी चर्चा है कि युवक ने पारिवारिक कलह के कारण अपनी जान दी। जिप सदस्य फारुख अंसारी, सुशील सिंह, उमेश सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाया।

बिहार के बांका में जानी थी बारात

मृतक के चचेरे भाई विनोद दास ने बताया कि घर में शादी की लगभग सारी तैयारी हो चुकी थी। 05 तारीख को बारात बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया जाने वाली थी। रविवार की सुबह खेलु के कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया तो नहीं खुला। लोग खिड़की तोड़कर अंदर गए तो देखा कि वह पंखे के सहारे झूल रहा है। परिजनों की सूचना पर मधुपुर थाना के एएसआई सामंत कुमार पहुंचे और प्राथमिक जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share this:

Latest Updates