Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Weather update : झारखंड में 10 जून तक लू का अलर्ट, धूप में संभव हो तो घर से बाहर ना निकलें

Weather update : झारखंड में 10 जून तक लू का अलर्ट, धूप में संभव हो तो घर से बाहर ना निकलें

Weather news, weather update, Jharkhand weather update, Jharkhand news : झारखंड में अभी मौसम का मिजाज और गर्म होगा। धूप तेज होगी, तापमान बढ़ेगा और राज्य के कई हिस्सों में लू चलेगी। थोड़ी बारिश से भले ही कुछ जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी हो, लेकिन मौसम विभाग लू को लेकर लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इस मौसम में सावधान रहने, बेवजह धूप में बाहर ना निकलने और बढ़ते तापमान में खुद को सुरक्षित रहने की अपील की है।

झारखंड के इन जिलों में चल रही प्रचंड गर्मी

झारखंड के जिन इलाकों में तापमान बढ़ रहा है, उनमें उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे इलाके हैं, जहां तापमान में वृद्धि हो रही है। इन इलाकों में लू चल रही है। देवघर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री के आंकड़े को पार कर रहा है। गढ़वा में 40.7, गिरिडीह में 40.2, गोड्डा में 43.4, पाकुड़ में 41.7, साहिबगंज में 40.3, पूर्वी सिंहभूम में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी स्पष्ट तौर पर चेतावनी दी है कि तापमान के बढ़ने से गर्म हवा और लू का खतरा बढ़ रहा है। राज्य के उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व इलाकों के लिए लू की चेतावनी है। अगले चार दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना जाहिर की गयी है।

कुछ जिलों में कल तक लू की स्थिति बनी रहेगी

मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनन्द ने बताया कि झारखंड के कुछ हिस्सों में आठ जून तक लू की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने 10 जून तक के लिए अलर्ट जारी की है। भीषण गर्मी के बुधवार को कुछ जिले में बारिश हुई थी। रांची से सटे खूंटी जिले में 6.5 मिलीमीटर वर्षा के बाद तापमान में 0.4 डिग्री कि गिरावट दर्ज की गयी। खूंटी का तापमान आज 39.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया।

Share this:

Latest Updates