Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Accident : सामने से आ रही कार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऐसी मारी टक्कर… 

Accident : सामने से आ रही कार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऐसी मारी टक्कर… 

Rajasthan Update News Fatehpur, Road Accident, 4 People Died : बुधवार को राजस्थान के फतेहपुर में भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। कार और ट्रेलर की टक्कर में चार लोगों की जान चली गई है। यह हादसा मरडाटू बस स्टैंड के पास पास हुआ। सामने से आ रहे ट्रेलर ने किसी वाहन को ओवरटेक किया और ओवरटेक के दौरान ही सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर कार को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया।

कार के अंदर से लोगों ने निकाली डेड बॉडी

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने कार के अंदर से मृतकों के शवों को निकाला। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। फतेहपुर के एसडीपीओ ने बताया कि यह कार फतेहपुर की ओर आ रही थी और ट्रेलर सालासर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान हो गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कार सवार सभी मृतकों के शवों को फतेहपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है, जिनके पहुंचने के बाद मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Share this:

Latest Updates