Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Brutal Murder : लिव इन पार्टनर का मर्डर कर हैवान साथी ने डेड बॉडी को टुकड़ों में बांटा, फिर कुकर में उबाला…

Brutal Murder : लिव इन पार्टनर का मर्डर कर हैवान साथी ने डेड बॉडी को टुकड़ों में बांटा, फिर कुकर में उबाला…

Maharashtra Update, Mumbai, Murdered Live-in Partner & Cut Dead Body In Pieces, Boiled Also In Cooker : आदमी के भीतर का हैवान ऐसा भी होता है या कल्पना करना तो बहुत मुश्किल है लेकिन जब सच्चाई का नजारा सामने हो तो इनकार कैसे किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिल रही है कि दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस ने हमारे मन को हिला दिया था। अब मुबंई में भी एक ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल मुंबई के मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा सोसाइटी में एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर की निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्यारे ने सबूत मिटाने के लिए शव के कई टुकड़े कर दिए। इतना ही नहीं उसने दुर्गंध दूर करने के लिए टुकड़ों कुकर में उबाल दिया। हालांकि अपनी एक गलती की वजह से वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मौके से महिला के शव के कई टुकड़े बरामद किए है। पुलिस का कहना है कि वह सोसाइटी में अपने एक दोस्त के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है और बाद में उसके शव के कई टुकड़े किए गए।

फ्लाइट से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना

डीसीपी जयंत बजबाले ने कहा कि मृतका की पहचान 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य के रूप में हुई है। वह अपने 56 वर्षीय दोस्त मनोज साहनी के साथ आकाशगंगा सोसाइटी में किराए के एक फ्लैट में पिछले तीन साल से रह रही थी। उन्होंने कहा कि अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। फ्लैट से दुर्गंध आने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सोसाइटी की सातवीं मंजिला से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को कई टुकड़ों में काटा गया। बदबू ना फैले, इसलिए आरोपी ने शव के टुकड़ों को कुकर में उबाल दिया। हालांकि इसके बावजूद पड़ोसी अजीब से दुर्गंध से परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की।

पुलिस ने फ्लैट को सील किया

पुलिस ने मौके से शव के टुकड़े भी बरामद किए हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और फ्लैट से अन्य सबूत भी इकट्ठा किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अधिक जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया है। पुलिस ने मृतका के दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही हत्या की वजह साफ हो सकेगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share this:

Latest Updates