Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Flight Took Off : 32 घंटे से रूस में फंसे थे भारतीय यात्री, लेकर सैन फ्रांसिस्को रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान, आज ही दोपहर…

Flight Took Off : 32 घंटे से रूस में फंसे थे भारतीय यात्री, लेकर सैन फ्रांसिस्को रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान, आज ही दोपहर…

National International News Update, India, Russia, Air India Flight Took off Travellers To San Francisco :  रूस के मदगान में फंसे भारतीय यात्रियों के लिए राहत और सुकून। गुरुवार को उन्हें लेकर एअर इंडिया की रिप्लेसमेंट फ्लाइट सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हो चुकी है। ये भारतीय समयानुसार गुरुवार दोपहर 12:45 पर सैन फ्रांसिस्को लैंड करेगी। एअर इंडिया ने बताया कि बोइंग 777-200 LR एयरक्राफ्ट की फ्लाइट AI173 में सभी 216 पैसेंजर्स और 16 क्रू मेंबर्स ​मौजूद हैं।

इंजन में खराबी के कारण 32 घंटे से इमरजेंसी लैंडिंग के बाद रुके थे यात्री

गौरतलब है कि यात्री मंगलवार को सुबह 4:05 बजे नई दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट से रवाना हुए थे। इंजन में खराबी के चलते रूस के मगदान एयरपोर्ट पर दोपहर 2:10 बजे इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए बुधवार को एअर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से रवाना हुई थी।

आज दोपहर सैन फ्रांसिस्को पहुंच जाएगी फ्लाइट

एअर इंडिया ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट करके बताया कि इस फ्लाइट ने 8 जून को मगदान एयरपोर्ट से भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 4:57 बजे उड़ान भरी और ये सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर भारतीय समय के मुताबिक, 8 जून की को दोपहर 12.45 पर लैंड होगी।

Share this:

Latest Updates