Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Daring : हथियारबंद लुटेरों ने ऐसे मचाया तांडव, चाकू की नोंक पर…

Daring : हथियारबंद लुटेरों ने ऐसे मचाया तांडव, चाकू की नोंक पर…

National News Update, New Delhi, Eastern Delhi, Maujpur, Dacoits Killed 70 Years Old Lady : यह अपराधियों का दुस्साहस है और दिल्ली जैसी पुलिस टीम पर सवाल भी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वोत्तर दिल्ली के मौजपुर इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद लुटेरों ने चाकू की नोंक पर तांडव मचाया। एक घर में लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से एक महिला का पति है, जबकि दूसरा किरायेदार है।

वारदात स्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मृतक महिला की पहचान 70 वर्षीय शमीम के रूप में हुई है। लुटेरों के हमले में घायल मृतक महिला के पति की पहचान 70 वर्षीय अब्बास और किराएदार जाहिद के रूप में हुई है। दोनों घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि अपराध स्थल का निरीक्षण करने के लिए अपराध और एफएसएल टीमों को मौके पर बुलाया गया है।

अतिरिक्त डीसीपी संध्या स्वामी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अब्बास नामक बुजुर्ग व्यक्ति को हाथ में चोट आई है जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। बुजुर्ग महिला की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी।

Share this:

Latest Updates