Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Weather Pulse  : कटावन गर्मी से बच कर रहिए, आज से 2 डिग्री बढ़ जाएगा रांची का पारा, पूरे झारखंड में…

Weather Pulse  : कटावन गर्मी से बच कर रहिए, आज से 2 डिग्री बढ़ जाएगा रांची का पारा, पूरे झारखंड में…

Jharkhand Update News, Ranchi, Temperature Increasing, Today Ranchi Will Increase By 2 Degree : अब तीखी गर्मी को कटावन गर्मी कहना ज्यादा उचित है। लगातार तापमान बढ़ रहा है। पूरे झारखंड में लोगों को गर्मी सता रही है। मौसम पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य में कड़ी धूप के साथ गर्म हवाएं और आगे चलेंगी। गुरुवार को रांची का अधिकतम पारा 39.2 तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री पर रहा, लेकिन आज से यानी शुक्रवार से 2 डिग्री बढ़कर यह 41 डिग्री पार कर जाएगा। मौसम विभाग रांची के अनुसार, अभी तेज गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। गोड्डा का तापमान कल 44 डिग्री पार कर गया था। आज और बढ़ने की संभावना है। बिहार में तो कई जिलों में भयंकर लू चल ही रही है झारखंड में भी लू चलने की संभावना जताई जा रही है।

9 से 12 जून तक हीट वेव चलने से दिन का तापमान जहां 41 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं रात में भी पारा 30 डिग्री रहने के आसार हैं।

मानसून आने के पहले मत खोलिए बच्चों का स्कूल

बड़ी चिंता यह है कि 12 जून से राजधानी के ज्यादातर स्कूल खुल रहे हैं। ऐसे में बच्चों की सेहत प्रभावित होगी। जिला प्रशासन को मानसून आने के पहले स्कूलों को नहीं खोलने का आदेश जारी करना चाहिए। बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षक संघों ने मानसून आने तक स्कूलों को खोलने का विरोध किया है। कहा है- दो दिन बाद स्कूल खुलने लगेंगे, प्रशासन और स्कूल प्रबंधनों को त्वरित निर्णय लेना होगा, ताकि बच्चों का स्वास्थ्य न बिगड़े। सरकार अपने स्तर पर तुरंत समीक्षा कर स्कूलों को गर्मी छुट्‌टी को बढ़ाने का निर्णय ले।

Share this:

Latest Updates