Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और अचानक इस ट्रेन की ब्रेक बाइंडिंग में लग गई आग, दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस में…

… और अचानक इस ट्रेन की ब्रेक बाइंडिंग में लग गई आग, दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस में…

Odisha Update, Nuapada, Fire In Brake Binding In Puri-Durg Express, Accident : ओडिशा (Odisha) के बालासोर में 2 जून को भीषण ट्रेन हादसा होने के बाद अब तक तीन बार ऐसी स्थिति आई कि ट्रेन हादसा होते-होते बचा। ताजा मामला गुरुवार की देर रात की है। नुआपाड़ा जिले में खरियार रोड स्टेशन के पास गुरुवा दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस (Puri-Durg Express) के ब्रेक बाइंडिंग में आग लग गई, समय रहते इस पर नियंत्रण कर लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के एसी कोच संख्या बी -3 के नीचे ब्रेक बाइंडिंग के पास आग लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। बाद में ट्रेन को उसके रूट पर भेजा गया। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन आग लगने के बाद ट्रेन के कुछ यात्रियों और वहां मौजूद लोगों में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई।

घर्षण के कारण ब्रेक पैड में आग लगी

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेक के अधूरे रिलीज के कारण घर्षण के कारण ब्रेक पैड में आग लग गई। ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कोच के अंदर कोई आग नहीं लगी थी और ब्रेक पैड के अलावा किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं थी। ईसीओआर ने पुष्टि की कि समस्या को ठीक कर लिया गया है और ट्रेन खरियार रोड स्टेशन से रात की 11 बजे रवाना हो गई।

Share this:

Latest Updates