Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Fire : शिशुओं के अस्पताल में अचानक लग गई भयंकर आग, दमकल कर्मियों ने बचा ली इतने नवजातों की जान…

Fire : शिशुओं के अस्पताल में अचानक लग गई भयंकर आग, दमकल कर्मियों ने बचा ली इतने नवजातों की जान…

National News Update, New Delhi, Janakpuri, Fire In Infants Hospital, 20 Infants Life Saved :  दिल्ली के जनकपुरी इलाके कि वैशाली कॉलोनी में गुरुवार की देर रात और शुक्रवार की अहले सुबह एक अस्पताल में अचानक भयंकर आग लग गई। इसके बाद यहां से 20 नवजात बच्चों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें आग लगने की सूचना देर रात 1:35 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की 9 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। 2.25 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग से कुछ फर्नीचर जल गए। उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बेसमेंट में लगी थी आग

खबरों के मुताबिक, अस्पताल में धुंआ निकलते देखा गया था, जिसके बाद हड़कंप मच गया। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि हमें 20 बच्चों के फंसने की सूचना मिली थी। आग बेसमेंट में लगी थी और बच्चें पहले माले पर थे, हमने आग को समय रहते बुझा दिया और बच्चों व नर्स को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया, सभी सुरक्षित हैं।

Share this:

Latest Updates