Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : गया में ट्रेन की पटरी पर मिला जिंदा बम, नक्सलियों की साजिश…

BIHAR : गया में ट्रेन की पटरी पर मिला जिंदा बम, नक्सलियों  की साजिश…

Bihar (बिहार) के गया जिले में 10 मार्च को ट्रेन की पटरी से पुलिस ने जिंदा बम बरामद किया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश के तहत यह काम किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गया-दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड पर गुरारू रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर एक बम बरामद किया गया है। बम की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

ट्रेन को निशाना बनाने की साजिश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रेल लाइन पर बम एक बड़ी साजिश के तहत रखा गया था। ऐसा लग रहा है कि नक्सली ट्रेन को निशाना बनाना चाहते थे। बताया जाता है कि नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) ने 10 मार्च को गया जिले समेत पूरे मगध प्रमंडल में बंद का ऐलान किया है।

Share this:

Latest Updates