Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Unbelievable : … और इस शादीशुदा पुजारी ने अपनी प्रेमिका को मार डाला…

Unbelievable : … और इस शादीशुदा पुजारी ने अपनी प्रेमिका को मार डाला…

Telangana News Update, Hyderabad, Marriage Pujari Arrested In Murder Case : क्रूरता और हैवानियत की घिनौनी मिसाल। पुलिस ने हैदराबाद के एक मंदिर के पुजारी को एक महिला के मर्डर के आरोप में अरेस्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुजारी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। वारदात हो जाने के लगभग 1 सप्ताह के बाद यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुजारी ने  अपनी प्रेमिका की हत्या करके उसके शव को मैनहोल में फेंक दिया था। हैदराबाद मंदिर का पुजारी पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। उसका (पुजारी का) सरूरनगर निवासी अप्सरा के साथ अफेयर था। चूंकि महिला शादी के लिए पुजारी पर दबाव बना रही थी, इसलिए उसने उसे मार डाला। सरूरनगर के एक मंदिर के पुजारी वेंकट साई कृष्णा ने सुल्तानपल्ली में महिला की हत्या कर दी और शव को सरूरनगर इलाके में एक मैनहोल में फेंक दिया।

हत्या करने के बाद खुद लापता होने की दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के मुताबिक, वह एक कार में अप्सरा को शहर के बाहरी इलाके सुल्तानपल्ली शमशाबाद मंडल ले गया था। शादी पर महिला के प्रस्ताव पर दोनों के बीच बहस हुई। पुजारी ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसने शव को एक बैग में बांधकर कार में रखा और वापस सरूरनगर ले आया, जहां उसने उसे एक मैनहोल में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने शमशाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी रिश्तेदार अप्सरा 3 जून से लापता है।

ऐसे पता चला कि शिकायतकर्ता ही मर्डरर

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज और साईं कृष्णा के मोबाइल सिग्नल की जांच की, तो वे यह जानकर चौंक गए कि शिकायतकर्ता ही हत्यारा है। पुलिस ने साईं कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया और उसने अपना गुनाह कबूल भी कबूल कर लिया है। शव को मैनहोल से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Share this:

Latest Updates