Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood Pulse : प्रियंका चोपड़ा की नन्ही सी गुड़िया ने पहना लहंगा, जानिए बेटी को कैसे बना रहीं इंडियन…

Bollywood Pulse : प्रियंका चोपड़ा की नन्ही सी गुड़िया ने पहना लहंगा, जानिए बेटी को कैसे बना रहीं इंडियन…

Bollywood Activities, Desi Girl Priyanka Chopra Daughter, Wore Lehenga, Making Her Indian : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भले विदेशी से शादी की हो, लेकिन उनका दिल देसी ही है। बेशक अब वह ग्लोबल स्टार हैं और इसके साथ मां भी। वो अपनी बेटी मालती मैरी जोनास को बड़े लाड़-प्यार से पाल रही हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर देसी गर्ल को बेटी के साथ फोटोज शेयर करते देखा जाता है। भले ही मालती मैरी अमेरिका में पैदा हुईं और पली-बढ़ी हैं, लेकिन मां प्रियंका उन्हें अपने देश भारत की जड़ों से भी जोड़े रखना चाहती हैं। इसलिए प्रियंका बेटी को अपने संस्कार और तौर-तरीके सिखा रही हैं।  सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें उनकी बेटी ने लहंगा पहन रखा है।

पिंक-पिंक लहंगा

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल में प्रियंका ने मालती की कुछ तस्वीरें शेयर की जिनमें वो लंहगा पहने नजर आ रही थीं। मालती को ट्रेडिशन भारतीय कपड़ों में देख हर कोई देखता ही रह गया। पिंक लहंगे में मालती बेहद प्यारी लग रही। 

भारतीय वेशभूषा पर जोर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता अशोक चोपड़ा की पुण्यतिथि पर घर पर एक पूजा रखी थी। उन्होंने इस मौक पर बेटी मालती मैरी को पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनाए थे। बेटी को लहंगा-चोली से लेकर एक मिनी दुपट्टा भी कैरी किए देखा जा सकता है। इस लुक में मालती बेहद क्यूट लग रही। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘इस गॉर्जियस लहंगे..में आज किसी को अपना बैली-बटन मिल गया है..’ इस तस्वीर में मालती अपने पेट पर हाथ लगाती नजर आ रही है।

Share this:

Latest Updates