Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Accident : छोटे पर्दे की चर्चित कलाकार रुबीना दिलैक सड़क दुर्घटना में घायल

Accident : छोटे पर्दे की चर्चित कलाकार रुबीना दिलैक सड़क दुर्घटना में घायल

Television actress, Maya Nagari Mumbai : टेलीविजन की प्रसिद्ध अदाकारा रुबीना दिलैक एक दिन पहले एक सड़क हादसे में चोटिल हो गईं। उनके सिर और पीठ के नीचले हिस्से में चोट लगी हैं। बताया जा रहा है कि रूबीना दिलैक की कार को एक कार में ही पीछे से टक्कर मार दी थी। पीछे से धक्का मारने वाली गाड़ी के चालक पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। रुबीना दिलैक ने कार दुर्घटना की पुष्टि की है और अपने स्वास्थ्य स्थिति के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि वे अब सही हैं। रुबीना के पति और अभिनेता अभिनव शुक्ला ने दुर्घटना के कुछ घंटों बाद ही इस हादसे की खबर के साथ क्षतिग्रस्त कार की एक तस्वीर भी साझा की थी।

बेवकूफ लोगों से सतर्क रहें

अभिनव शुक्ला ने ट्विटर पर रुबीना दिलैक की कार के एक्सीडेंट की खबर साझा करने के बाद बताया कि एक्सीडेंट के समय, दूसरी कार का ड्राइवर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। अभिनव शुक्ला ने एक तस्वीर के साथ यह लिखा, “हमारे साथ ऐसा हुआ है, और यह आपके साथ भी हो सकता है। ट्रैफिक लाइट्स ओवरजंप करके फोन पर बात करते रहने वाले बेवकूफ लोगों से सतर्क रहें। 

अभी कैसी हालत है रुबिना की 

सड़क दुर्घटना को लेकर अभिनव शुक्ला ने कहा है कि दुर्घटना के वक्त रुबीना अपनी कार में थीं। फिलहाल ठीक हैं। उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने इस कार दुर्घटना के लिए दोषी कार ड्राइवर को कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील मुंबई पुलिस से की है। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए रुबीना दिलैक ने ट्वीट किया, “इस हादसे के कारण मुझे सिर और पीठ के नीचे चोट आई है, इसलिए मैं गुस्से में थी।” रुबीना दिलैक ने आगे कहा कि हमने मेडिकल जांच कराई है और सब ठीक है। लापरवाह कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई है, लेकिन हमारा नुकसान हो गया है। हालांकि मैं सही सलामत हूं। रुबीना दिलैक ने आगे लिखा है, “मैं सभी से सड़क पर सतर्क रहने की अपील करती हूँ। नियम हमारी सुरक्षा के लिए ही हैं।”

Share this:

Latest Updates