Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand weather update : रांची, लोहरदगा गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर समेत इन जिलों में आज शाम मेघ गर्जन के साथ होगी वर्षा, वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand weather update : रांची, लोहरदगा गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर समेत इन जिलों में आज शाम मेघ गर्जन के साथ होगी वर्षा, वज्रपात की चेतावनी

Weather update, weather news, weather report, today’s Jharkhand weather : मौसम केंद्र रांची के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची, लोहरदगा, गुमला, देवघर, पश्चिम सिंहभूम जामताड़ा समेत झारखंड के कई जिलों में सोमवार की शाम को हल्के से मध्यम मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान वज्रपात भी होने की संभावना है। मौसम केंद्र ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर बहुत जरूरी ना हो तो बारिश के दौरान घर से बाहर ना निकलें। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से झारखंड में लू के थपेड़ों और गर्मी से लोग परेशानी झेल रहे हैं। बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी साथ ही साथ मौसम भी खुशनुमा हो जाएगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

IMG 20230612 WA0008

सबसे ज्यादा गर्म रहा जमशेदपुर

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। राज्य में एक-दो स्थानों पर गंभीर लू की स्थिति भी देखी गई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा 30.5 एमएम साहिबगंज में रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 43.2 डिग्री जमशेदपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ में रिकॉर्ड किया गया।

Share this:

Latest Updates