Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Unbearable : कमजोर दिल वाले नहीं पढ़ें यह खबर, 3 बेटियों के बाप ने ऐसा कर डाला कि जानकर रूह में… 

Unbearable : कमजोर दिल वाले नहीं पढ़ें यह खबर, 3 बेटियों के बाप ने ऐसा कर डाला कि जानकर रूह में… 

Bihar Update News, Khagaria, First Killed Wife, Then 3 Daughters, Then Committed Suicide : बिहार के खगड़िया जिले से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मानसी थाना क्षेत्र में एक तीन बेटियों के एक सिरफिरे बाप ने बुधवार को पहले अपनी पत्नी, फिर तीन बेटियों को गला रेतकर मार डाला। इसके बाद खुद फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। पुलिस पांचों शवों को बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एकनिया गांव निवासी मुन्ना यादव बुधवार सुबह तीन बजे अपने घर आया। इस दौरान उसका पत्नी से कुछ विवाद हुआ। इस पर उसने पहले अपनी पत्नी और फिर तीन बेटियों की गला रेत कर हत्या कर दी।

भाग कर दो बेटों ने बचाई जान

उसके दो बेटों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। मानसी के थाना प्रभारी शुभम पाण्डेय ने कहा कि पत्नी और बेटियों की हत्या के बाद आरोपी मुन्ना ने खुद गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों में मुन्ना की पत्नी पूजा देवी, सुमन कुमारी (17), आंचल कुमारी (14) और रोशनी कुमारी (13) शामिल हैं।

एक मामले में आरोपी था मृतक

आरोपी मुन्ना यादव के दो पुत्र अंकित कुमार और आदित्य कुमार ने भागकर अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी ने बताया कि मुन्ना हत्या के एक मामले में आरोपी था और उसकी पत्नी उसे सरेंडर करने के लिए दबाव बना रही थी। बताया जाता है इसी से वह नाराज था। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक जांच टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

Share this:

Latest Updates