Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Security Lapse : बिहार के CM नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक, बाइकर्स ने मुख्यमंत्री को कट मारते हुए…

Security Lapse : बिहार के CM नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक, बाइकर्स ने मुख्यमंत्री को कट मारते हुए…

Bihar Update News, Patna, serious Security Lapse In CM Nitish Security : Bikers Entered In Security Circle : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में गुरुवार को भारी चूक सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नीतीश कुमार सुबह अपने एक अणे मार्ग स्थित आवास से सात सर्कुलर रोड की ओर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सुबह करीब 6:45 बजे तेज रफ्तार से बाइकर्स बेतरतीब तरीके से मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में घुस गए।

वे सीएम को कट मारते हुए निकल गए। इस दौरान नीतीश कुमार बचने के लिए फुटपाथ की ओर दौड़े। बताया जा रहा है कि सीएम नहीं हटते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हिरासत में लिए गए बाईकर्स

यह घटना सर्कुलर रोड के पास हुई, जहां कई वीआईपी रहते हैं। राजद सुप्रीमो की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का आवास भी यहीं है। घटना के बाद सुरक्षाकर्मी एक्टिव हो गए। एक ही बाइक पर दो लोग सवार थे। दोनों बाइकर्स को हिरासत में लिया गया है। पटना SSP सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बाइकर्स से पूछताछ हो रही है। बाइक का नंबर बीआर 01 डीके 7148 है। यह किसी हिमांशु कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर सात सर्कुलर रोड को बंद कर चेकिंग भी की।

Share this:

Latest Updates