Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand weather update : अभी कुछ दिन और सताएगी गर्मी, झारखंड में गोड्डा रहा सबसे गर्म, रामगढ़ का तापमान सबसे कम, आज इन जिलों में होगी बारिश

Jharkhand weather update : अभी कुछ दिन और सताएगी गर्मी, झारखंड में गोड्डा रहा सबसे गर्म, रामगढ़ का तापमान सबसे कम, आज इन जिलों में होगी बारिश

Weather News and Analysis, Cyclone viperjoy,  Weather News and Analysis, weather report,  Weather News and Analysis, weather report : झारखंड के लोगों को अभी गर्मी कुछ दिनों तक और सताएगी। वैसे झारखंड में मानसून के पहुंचने का अनुमान 18 से 21 जून लगाया जा रहा है। तब तक झारखंड का मौसम यूं ही बना रहेगा। मौसम केंद्र रांची के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड का गोड्डा जिला सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रामगढ़ झारखंड में सबसे कम गर्म रहा। यहां का सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वही बारिश की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश लोहरदगा जिले में हुई। यहां 14.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

जमशेदपुर, सिमडेगा, प. सिंहभूम में आज होगी बारिश

मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम यानी जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले में आज यानी गुरुवार की शाम तक या देर शाम तक मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। मौसम केंद्र रांची ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह बारिश और वज्रपात के दौरान खासा सावधानी बरतें। वे बारिश और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लें। बारिश के दौरान किसी भी सूरत में पेड़ के नीचे खड़े होने की मनाही की गई है। खासकर किसानों से अपील की गई है कि वे खेतों में बारिश और वज्रपात के दौरान ना जाएं। 

weather 1
weather t2

Share this:

Latest Updates