Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing Scene :  मंडप में जाने से पहले ही भाग निकले दूल्हे राजा, फिर दुल्हन ने ऐसा कर डाला कि यकीन नहीं…

Amazing Scene :  मंडप में जाने से पहले ही भाग निकले दूल्हे राजा, फिर दुल्हन ने ऐसा कर डाला कि यकीन नहीं…

Bihar Update News, Chapara, Amazing Scene Created In Marriage Ceremony, Dulha Started Crying Before Going To Mandap : शादी समारोह संबंधी विभिन्न प्रकार की खबरों से हमारा आमना-सामना होते रहता है। कभी दुखद तो कभी सुखद पक्ष के रूप में। कभी-कभार हैरत में डालने वाली खबर भी हमारे सामने आ जाती है। ऐसा ही एक मामला बिहार के छपरा से सामने आया है। हम देखते हैं कि शादी के बाद अपनी विदाई के वक्त अक्सर लड़कियों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। छपरा के मढ़ौरा थाना के मिर्जापुर में एक शादी के दौरान एक अजब घटना घटी। यहां शादी करने आया दूल्हा मंडप में जाने से पहले ही रोते हुए भाग गया। ये देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह जाएगा। मामला छपरा जिले के मिर्जापुर का है।

11 जून को पहुंची थी बारात

बताया जाता है कि मिर्जापुर की रहने वाली युवती की शादी कोपा के पतिला गांव के एक लड़के से तय हुई थी। पतिला निवासी मोतिलाल साह के यहा से 11 जून को बारात लड़की के घर मिर्जापुर पहुंचा था। लड़की वालों ने खुशी खुशी बारात का स्वागत किया। द्वार पूजा के बाद वरमाला की तैयारी होने लगी। वरमाला भी सम्पन्न हो गई, बरनेत की विधि भी पूरी हो गई। शादी की रस्म को पूरा करने के लिए लड़के को मंडप पर बुलाया गया। और इसी के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

लड़की की सहेलियों ने दूल्हे के साथ किया था मजाक

लड़की की सहेलियां और गांव घर की महिलाओं ने लड़के से हंसी मजाक करना शुरू कर दिया। इसके बाद लड़का रोने लगा और रोते हुए घर से बाहर भाग निकला। इस हरकत को देख लड़की का मन बदल गया। काफी देर तक लड़की को मनाने की कोशिश की गई। लड़की अड़ गई कि अब वो उस लड़के से शादी नहीं करेगी। दुल्हन के अचानक इस फैसले से घबराती बाराती हैरान रह गए। 

दूल्हे के पिता समेत रिश्तेदारों को बनाया गया बंधक

दुल्हन के इस फैसले पर जमकर हंगामा शुरु हो गया। दूल्हे पक्ष के कुछ युवक हंगामे पर उतारु हो गए। तभी लड़की के घरवालों ने दूल्हे और उसके पिता सहित रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। इसके बाद उनसे दहेज का सारा सामान वापस करने की मांग की जाने लगी। यह खबर सुन मुखिया पति कमलेश प्रसाद, सरपंच पति मंटू राय, सोनालाल साह, रुस्तम मियां, जितेंद्र गोस्वामी, वर पक्ष की तरफ से मुखिया मिथलेश सिंह ने समझौता की कोशिश की। स्थिति को बिगड़ता देख दोनों तरफ से आए गणमान्य लोगों ने सारा सामान वापस करने का फैसला लिया।

पूरे मामले में यह था राज

जब दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर आई तो उसे दूल्हे की हरकत पर शक हो गया। दुल्हन को लगा कि दूल्हा मंदबुद्धि है। इसी के लिए उसने शादी से पहले अपनी सहेलियों को दूल्हे के पास भेजा। वो सब हंसी मजाक करने लगीं। लड़का वाकई में वैसा ही निकला, जैसा दुल्हन ने सोचा था। अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन के अपनी बारात वापस ले जानी पड़ी।

Share this:

Latest Updates