Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Big Decision : भाजपा शासनकाल में कर्नाटक में बना धर्मांतरण विरोधी कानून होगा रद्द, कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी

Big Decision : भाजपा शासनकाल में कर्नाटक में बना धर्मांतरण विरोधी कानून होगा रद्द, कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी

Karnataka Update News, Bengaluru, Anti Religion Change Will be Cancelled, Made During BJP Regime :गुरुवार को कर्नाटक से बड़ी खबर मीडिया में सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक की सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने धर्मांतरण-विरोधी कानून को रद्द करने का फैसला लिया है। कैबिनेट ने इसपर अपनी मुहर भी लगा दी है। राज्य के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि प्रस्ताव को गुरुवार को राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। बता दें कि पिछली भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा इस कानून को लाया गया था। लेकिन, मौजूदा सरकार अब इस कानून को रद्द करने जा रही है। जल्‍द ही इस बिल को विधानसभा के पटल पर रखने की तैयारी है।

स्कूल-कॉलेजों में प्रेयर के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य

कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने साथ ही बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने स्कूलों और कॉलेजों में प्रेयर के साथ संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना अनिवार्य करने का फैसला किया है। इसके अलावा बताया गया कि कृषि उत्पाद बाजार समिति अधिनियम में संशोधन का भी निर्णय लिया है, ताकि पुराने कानून को बहाल किया जा सके।

Share this:

Latest Updates