Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing : …और बेटी के गर्भ से हो गया बाप का जन्म, सांप काटने से…

Amazing : …और बेटी के गर्भ से हो गया बाप का जन्म, सांप काटने से…

National News Update, New Delhi, Manipuri, Reincarnation of a person as a grandson, Astonishing For People : जन्म होता है तो मृत्यु होती है, मगर जिसकी मृत्यु होती है, उसका फिर जन्म होता है, इस पर सभी लोग एक जैसा विश्वास नहीं करते हैं। रह-रह कर समाज में कुछ ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं, जो पुनर्जन्म की कहानी को सच साबित करती हैं। मैनपुरी से एक ऐसी ही कहानी सामने आई है, जो लोगों को हैरत में डालती है। यहां एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बच्चा अपने 8 साल पहले मरे नाना का पुनर्जन्म होने का दावा कर रहा है। बच्चा बता रहा है कि वो 8 साल पहले खेत पर पानी लगाने के दौरान सांप के काटने से मर गया था। अब उसने अपनी बेटी की कोख से पुनर्जन्म लिया है। बच्चा अपने पिछले जन्म की बहुत सी बातें भी बता रहा है। इसे लेकर लोग अचंभित हैं।

रतनपुर गांव से ऐसे शुरू होती है पुनर्जन्म की कहानी

बच्चे के पुनर्जन्म की यह कहानी मैनपुरी के गांव रतनपुर से शुरू होती है। यहां 9 जनवरी 2015 को मनोज मिश्रा अपने खेतों में फसल में पानी लगा रहे थे। उसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उनको काट लिया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो परिजन उनको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

मौत के समय गर्भवती थी बेटी

परिवार के अनुसार, जिस समय मनोज मिश्रा की मौत हुई, उस समय उनकी बेटी रंजना गर्भवती थी। उन्होंने मनोज की तेरहवीं से पहले ही एक बेटे को जन्म दिया था। उसका नाम उन्होंने आर्यन रखा था। आर्यन जब तक छोटा रहा, तब तक तो सब कुछ सामान्य था। लेकिन, जब वह बड़ा होकर समझने और बोलने लगा तो वह कुछ बीती बातें करने लगा। उसकी बातें सुन परिवार वाले भी हैरान रह जाते थे। आर्यन अब अपने आप को अपनी मां रंजना का पिता और अपनी नानी नीरज को अपनी पत्नी बता रहा है।

बैंक में जमा रुपए के बारे में भी बताता है आर्यन

बताया जाता है कि आर्यन अपने परिवार के साथ मंगलपुर गांव में रहता है। अभी स्कूल की छुट्टियां होने के कारण अपनी नानी के घर घूमने आया है। जहां उसने अपनी मां और नानी को अपने पुनर्जन्म की कहानी बताई। आर्यन की बहन ने बताया कि उसका भाई बैंक में रुपया जमा होने की बातें भी बताता है। अनुज और अजय नाम के दो बेटे होने की बातें भी बताता है।

Share this:

Latest Updates